कांग्रेस कार्यकर्ता दीपावली पर मंदिरों में 101 विजय दीपक जलाकर प्रभु श्री राम की पूजा कर लेंगे विजय का आशीर्वाद- खाचरियावास जयपुर 11 नवंबर, सिविल लाइन से कांग्रेस प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज अपने मुख्य चुनाव कार्यालय पर कांग्रेस के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी 24 वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ता दीपावली पर मंदिरों में भगवान श्री राम के चरणों में 101 विजय दीपक जलाकर प्रदेश में कांग्रेस की जीत की प्रार्थना करेंगे।खाचरियावास ने कहा कि भगवान श्री राम जब रावण को मारकर अयोध्या लौट रहे थे तब उनके आने की खुशी में अयोध्या वासियों ने भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीपक जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत की रोशनी जलाई थी, अब प्रदेशवासियों को राजस्थान में रामराज्य की स्थापना करने के लिए जनकल्याण और विकास के रास्ते पर चलने वाली कांग्रेस सरकार को वापस लाने के लिए हाथ के निशान का बटन दबाना होगा।खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश की जनता हाथ के साथ रहेगी तो हाथ सबके विकास का रास्ता बनाएगा। खाचरियावास ने कहा कि भाजपा के पास खुद के किए हुए कोई काम नहीं है और ना ही कोई उपलब्धि है, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार भाजपा सिविल लाइंस की जनता के साथ धोखा करना चाहती है क्योंकि भाजपा के जो नेता है वह पहली बार दिखे हैं, 25 नवंबर के बाद भाजपा के यह नेता गायब हो जाएंगे क्योंकि यह सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए नाटक कर रहे हैं, इन नाटकबाजो से सावधान रहकर कांग्रेस को जिताना है। खाचरियावास ने आज कृष्णापुरी, राकड़ी, खादी कॉलोनी पर जनसंपर्क किया, इस दौरान नागरिकों ने खाचरियावास पर फूल बरसाकर साफे पहनाकर और तलवार भेंट करके भव्य स्वागत किया।
प्रभु श्री राम की पूजा करके लेंगे विजय श्री का आशीर्वाद। खाचरियावास
(Visited 9 times, 1 visits today)