सिविल लाइंस क्षेत्र में 45 दिनों में 15 करोड़ से अधिक विकास की कार्य

Listen to this article

सिविल लाइंस में 45 दिन में 15 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू विधायक गोपाल शर्मा ने 3 वार्डों में किया 75 लाख के कार्यों का शिलान्यास जयपुर (11 मई, 2025)। सिविल लाइंस को आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य के साथ पिछले 45 दिन में 15 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के नव-निर्माण एवं विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। यह बात सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने रविवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम में कही। विधायक शर्मा रविवार को सिविल लाइंस के तीन वार्डों-38, 44 और 47 में 75 लाख रुपए से अधिक की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।विधायक शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिविल लाइंस को स्वच्छ, सुंदर और सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्र बनाने का है। 2025 के अंत से ही क्षेत्र की बदली हुई तस्वीर नजर आने लगेगी। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर ढांचे को मजबूत बनाने के लिए पिछले 45 दिन में ही 15 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास और निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई है। इन विकास कार्यों से सिविल लाइंस के 15 वार्ड सीधे लाभान्वित होंगे। शर्मा ने कहा कि इसी क्रम में आज तीनों वार्डों में जयपुर नगर निगम हैरिटेज – सिविल लाइंस जोन की ओर से वार्ड 47 के वेद वाटिका में 25 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य, वार्ड 44 की रैगर बस्ती, कृष्णापुरी स्थित बाबा रामदेव मंदिर से 25 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क कार्य और वार्ड 38 के जय भवानी नगर और भारतेंदु नगर, खातीपुरा में 25 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड और फुटपाथ इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्यों का भूमि पूजन करके शिलान्यास किया गया।
ये रहे उपस्थित इस अवसर पर वार्ड 38 के पार्षद चेयरमैन हेमेंद्र शर्मा, वार्ड 47 की पार्षद रेखा राठौड़, शांति नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, पार्षद प्रत्याशी अमृता शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अमित चोपड़ा, वार्ड 38 के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, बूथ अध्यक्ष विजय, न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल के महामंत्री पंकज शर्मा, भाजपा नेता दीपेश शर्मा, दीपक शर्मा, जितेंद्र मौर्य सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(Visited 13 times, 1 visits today)