सिविल लाइंस मैं 25 25 लाख से चमकेंगे वार्ड

Listen to this article

25-25 लाख के विकास कार्यों से चमकेंगे वार्ड 39, 41 और 42 सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया श्रीगणेश जयपुर (13 मई, 2025)। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला अनवरत जारी है। विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व के मंगलवार को क्षेत्र के तीन वार्डो 39, 41 और 42 में जयपुर नगर निगम हेरिटेज 25- 25 लाख रुपए के विकास, निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का श्रीगणेश किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली डबल इंजन भाजपा सरकार के तीसरे इंजन के रूप में नगर निगम हेरिटेज भी काम कर रहा है। इससे क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आई है। इसी का परिणाम है कि आज वार्ड 39 में 25 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य,
वार्ड 41 के संतोष नगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य  और वार्ड 42 में 25 लाख रुपए की लागत से राकड़ी गोकुल भाई भट्ट उद्यान के पास नाले की दीवार और अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया है।
विधायक शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस में शुरू हुए विकास कार्यों का सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है। राजधानी जयपुर का सबसे हम क्षेत्र होने के बावजूद राजनीतिक नेतृत्व के अनदेखी के कारण आधारभूत ढांचे का समुचित और योजनाबद्ध विकास नहीं हो पाया। हम इसी कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नतापूर्वक विधायक शर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, वार्ड 42 पार्षद प्रत्याशी करण सिंह, प्रत्याशी गौरी शंकर बागड़ा, वार्ड अध्यक्ष राकेश राजौरिया, वार्ड 39 अध्यक्ष रवि मेघवाल, वार्ड अध्यक्ष हरवीर सिंह चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री दीपेश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सईद हाफिज, वाल्मीकि पंच कमेटी के अमित सारवान, मंडल उपाध्यक्ष दशरथ सिंह, अजय शर्मा, किसान मोर्चा मंडल मंत्री अमर सिंह, अजय शर्मा, कविता शर्मा, मेघना कुमावत, लाली देवी, दिनेश सैनी, दीनदयाल, रविकांत होलकर, साबिर भाई, अजीत भाई, मनोज यादव, हिमांशु राजौरिया सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

(Visited 9 times, 4 visits today)