भजनलाल सरकार के बेमिसाल डेढ़ साल।

Listen to this article

भजनलाल सरकार के बेमिसाल डेढ़ साल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तुलना में कई गुना हुआ काम ऐतिहासिक निर्णयों से हासिल की अभूतपूर्व उपलब्धियां सुराज का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा
जयपुर, 6 जुलाई 2025। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपने 18 महीनों के कार्यकाल में विकास की रफ्तार को एक नया आयाम दिया है। चाहे बात किसान-कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों के निर्माण या फिर औद्योगिक विकास की हो, प्रत्येक मोर्चे पर सरकार ने कांग्रेस शासन की तुलना में ज्यादा तेज और असरदार काम करके दिखाया है। कृषि और किसानों की आय बढ़ाने में निर्णायक कदम:
भजनलाल सरकार ने 34.76 लाख महिला किसानों को निःशुल्क बीज वितरित किए, जो कांग्रेस सरकार के पहले 18 महीनों में महज 2.58 लाख थे। खेत, तालाब निर्माण में भी 30,464 यूनिट पूरे किए गए, जबकि कांग्रेस ने पूरे 5 साल में कुल 29,430 ही बनाए थे। ऊर्जा और सौर ऊर्जा में ऐतिहासिक छलांग:भाजपा सरकार ने डेढ़ साल में 11,743 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जबकि पिछली सरकार पूरे 5 साल में 14,877 मेगावाट ही जोड़ पाई। कुसुम योजना सी कम्पोनेन्ट के तहत 2,091 एलओए जारी किए, जबकि कांग्रेस कार्यकाल में यह संख्या मात्र 57 थी। स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति: मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में 26.92 लाख लोगों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई, जबकि गहलोत सरकार के शुरुआती डेढ़ साल में केवल 10.60 लाख लाभार्थियों को कैशलेस इलाज की सेवा उपलब्ध करवाई गई। नए अस्पतालों और उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में भी पिछली सरकार की तुलना में वर्तमान सरकार तेजी से काम कर रही है।सड़क और आधारभूत ढांचा निर्माण में तेजी: पीडब्ल्यूडी विभाग ने 12,336 किमी सड़कों का निर्माण करवाया, जबकि कांग्रेस ने इसी अवधि में 3,478 किमी ही सड़कों पर काम किया। वर्तमान सरकार ने सड़कों के निर्माण पर कुल 20 हजार 597 करोड़ रुपए व्यय किए, जबकि गत सरकार द्वारा इस अवधि में सड़कों पर समग्र व्यय मात्र 8 हजार 356 करोड़ रुपए ही किया।
गांवों तक पहुंचा विकास:
मनरेगा में 4.43 लाख कार्य पूरे किए गए और 13,205 करोड़ रुपए का व्यय हुआ, जबकि गहलोत सरकार के शुरुआती 18 महीनों में यह खर्च 10,315 करोड़ रुपए रहा।
कानून व्यवस्था में सुधार:
भाजपा सरकार बनने के बाद पेपरलीक के मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए 309 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जो कांग्रेस सरकार में की गई कार्रवाइयों से अधिक है। राज्य में 22 नए पुलिस थाने, 35 चौकियां सृजित की गई। महिलाओं और एससी, एसटी वर्ग के विरुद्ध अपराध के मामलों में भी कार्रवाई में तेजी आई है।

(Visited 4 times, 1 visits today)