विश्व पर्यावरण दिवस पर अध्यक्ष देवनानी की शुभकामनाएं

Listen to this article

विश्व पर्यावरण दिवस पर देवनानी की शुभकामनाएंप र्यावरण संरक्षण भारतीय दर्शन की मूल भावना – श्री देवनानी देवनानी ने कहा ग्लोबल वार्मिंग हम सभी के लिए वार्निंग जयपुर, 4 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सरक्षण भारतीय दर्शन की मूल भावना में हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना होगा।
देवनानी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा। जीवन शैली में पर्यावरण के अनुकूल बदलाव लाना होगा। यह बदलाव समाज में सकारात्मक लहर पैदा कर सकता है।देवनानी ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। यह ग्लोबल वार्मिंग हम सभी के लिए सचेत होने का सकेत है। हमारा आज का योगदान केवल पर्यावरण की रक्षा में ही सहायक नहीं होगा बल्कि यह योगदान भावी पीढ़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और संतुलित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।

(Visited 5 times, 1 visits today)