मेरे सतगुरु टेऊराम तुम्हें बार-बार प्रणाम।

Listen to this article

श्री अमरापुर स्थान जयपुर सतगुरु टेऊराम चौथ महोत्सव मेरे सतगुरु टेऊराम तुम्हें बार बार प्रणाम श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर मांगी मनोकामनाएं 56 भोग थाल का लगा भोग संगीतमय ब्रह्म दर्शनी का हुआ पाठ साहब जयपुर:- आस्था के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में शनिवार 7 दिसम्बर को युगपुरुष आचार्य सतगुरु स्वामी टेंऊराम जी महाराज का *चौथ महोत्सव (मासिक जन्म दिवस) श्रद्धा भाव से मनाया गया।
शनिवार की पावन मंगल वेला में प्रातः 6 बजे आचार्य श्री के दिव्य मंगला दर्शन 7 से 8.30 बजे नित्य नियम प्रार्थना, संत महात्माओं द्वारा भजन संकीर्तन, आचार्य श्री की महिमा का गुणगान गुरुप्रार्थना का पाठ आदि कार्यक्रम हुऐ।
साय 3 बजे महिला मंडल द्वारा सामूहिक चालीसा एवं जन्म सखी पाठ किया गया तत्पश्चात संतो द्वारा आचार्य श्री सद्गुरु सतगुरु स्वामी टेंऊराम जी महाराज द्वारा रचित ग्रंथ ब्रह्म दर्शनी का पाठ हुआ। संत मनोहर लाल जी महाराज संत मोनू राम जी महाराज ने आचार्य श्री की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि जिस प्रकार रामायण का अंश सुंदर कांड है उसी प्रकार ब्रह्मदर्शनी श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब का भाग है। संतो ने बताया कि ब्रह्मदर्शनी का पाठ करने से हृदय में शांति का अनुभव होता है और मन में आए गलत विचारों का अंत होता है। ब्रह्मदर्शनी में आदि से अंत का समावेश है। संगीतमय ब्रह्म दर्शनी पाठ,सतनाम साखी महामंत्र का जाप , आरती के उपरांत आचार्य श्री के समक्ष 56 भोग थाल अर्पित किया गया।समाधि स्थल श्री मंदिर को सुंदर ऋतु पुष्पों से श्रृंगारित किया गया एवं मुख्य द्वार पर आकर्षण रंगोली बनाई गई।चौथ महापर्व के उपलक्ष में मंदिर प्रांगण में प्रातः 8.30 से 11 बजे तक निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया जिस में लगभग 50 से अधिक भक्त लाभान्वित हुए।चौथ पर्व पर जयपुर सहित मुंबई,अहमदाबाद ,राजकोट, गांधीधाम, नडियाद, अजमेर, टोंक, खैरथल, सीकर ,निवाई, हिम्मत नगर, दिल्ली, खैरथल, आदि स्थानों से प्रेमी श्रद्धालुओं का दर्शन दीदार के लिए सुबह से ही ताता लगा रहा। प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य श्री का दर्शन कर श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर मनोकामना मांगी गई।

(Visited 11 times, 1 visits today)