विधायक गोपाल शर्मा ने किया पूर्व पीएम शास्त्री की प्रतिमा का लोकार्पण जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव ने की अध्यक्षता जयपुर। हैरिटेज निगम के वार्ड 46 स्थित शास्त्री मैदान में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की नवीन प्रतिमा स्थापित की गई है। जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की नवीन प्रतिमा का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, मंडल एवं वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता, मातृशक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शास्त्री की प्रतिमा का लोकार्पण गौरव की अनुभूति : शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 46 सोडाला, श्याम नगर स्थित शास्त्री मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री जिन्होंने सेना को आदेश दिया, तो सेना ने लाहौर तक अपनी धधक पहुंचा दी। साथ ही देशवासियों से अपील की, तो सप्ताह में एक समय भोजन नहीं करना एक परपंरा बन गई। सादगी, सदाचार, शुचिता और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरुष, ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष से राष्ट्र में नव चेतना का संचार करने वाले लालबहादुर शास्त्री जी का कृतित्व प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणादायक है।आदर्श जननेता थे शास्त्री : यादव वहीं महापौर कुसुम यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को राष्ट्रवादी संज्ञा देते हुए उन्हें आदर्श जन नेता बताया। मेयर यादव ने कहा कि पूर्व पीएम शास्त्री ने हमेशा देश की सरहदों, और अंतिम पंक्ति के आखिरी व्यक्ति की चिंता की। भले ही वे कांग्रेस के नेता थे लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी आदर्श हैं।ये भी रहे उपस्थित
प्रतिमा लोकार्पण समारोह में श्याम नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर जी, पार्षद रवि प्रकाश सैनी, पार्षद पवन शर्मा नटराज, पार्षद अंशु शर्मा, मुकेश जैमन, जयपुर जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह चौहान, अनिल शर्मा, पार्षद प्रत्याशी मीना मीणा, अनिल बागड़ा, मनोज रावत, अमृता शर्मा, दीपेश शर्मा, मंडल महामंत्री मानवेंद्र सिंह, धीरज पांडे, वार्ड संयोजक लाल सिंह, सुभाष शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, एडवोकेट दिनेश कुमावत, प्रथम कुमावत, मनमोहन वर्मा, चंद्र प्रकाश नायक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक गोपाल शर्मा ने किया पूर्व पीएम की प्रतिमा का लोकार्पण
(Visited 10 times, 1 visits today)