भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन का निधन।

Listen to this article

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन का निधन भाजपा और राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति – सीपी जोशी महावीर प्रसाद जैन का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक – सीपी जोशी जयपुर, 24 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर प्रसाद जैन ने राजस्थान की राजनीति में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे हंसमुख स्वभाव, व्यवहार कुशल एवं कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने अपना जीवन वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। हम सब कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी। महावीर प्रसाद जैन का निधन भाजपा परिवार और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा का अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

(Visited 18 times, 1 visits today)