जनसेवा एवं गौसेवा करके मनाया अपना जन्मदिन।

Listen to this article

जनसेवा एवं गौसेवा करके हर्ष उल्लास के साथ मनाया कांग्रेस नेता मनोज मुदगल ने अपना जन्मदिवस।जयपुर 7 सितंबर, कांग्रेस पार्षद एवं पीसीसी सदस्य मनोज मुदगल ने आज अपना जन्म दिवस गौसेवा एवं जनसेवा करके उन्हें समर्पित किया। आज प्रातः से ही सैकड़ो की तादाद में नागरिक पार्षद मनोज मुदगल के निवास स्थान पर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ आज प्रातः उनके निवास स्थान पर नागरिकों ने हर्षोउल्लास के साथ उनके जन्म दिवस को मनाया। आज उन्हें साफा, माला, शॉल एवं तलवार भेंटकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।नागरिकों का जोश देखते ही बनता था। एक ही आवाज थी शास्त्री नगर की एक ही आवाज मनोज मुदगल के नारों से क्षेत्र में कॉलोनी गंज गई। आज प्रातः उन्होंने झोटवाड़ा रोड स्थित श्री बाबा चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में उन्होंने माथा टेक कर अपने आज कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कुष्ठ आश्रम जाकर वहां भोजन वितरण किया तथा गौशाला जाकर गौ सेवा की तथा गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया।इसके पश्चात अपने निवास स्थान पर विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास शामिल हुए। सैकड़ो पार्षदों ने भी आज उनके निवास स्थान पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पार्षद मनोज मुदगल एक जन सेवक के रूप में शास्त्री नगर एवं बनीपार्क क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्हें पूरा क्षेत्र एक जनसेवक के रूप में जानता है क्योंकि वह प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत मदद करके उन्हें सहायता करते हैं। शास्त्री नगर के एक नेता के रूप में रोजाना अपने निवास स्थान पर आम जनता के लिए जनसुनवाई कर लोगों की समस्या सुनकर उसका समाधान करते हैं आज यही कारण है कि इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उनके प्रेम एवं सहयोग के कारण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
आज मनोज मुदगल के परिवार के सभी सदस्य उनकी पत्नी हेमा, बेटा दिविक एवं कृतिका उनके साथ कार्यक्रम में शामिल रहे।
आज शाम मोती डूंगरी गणेश मंदिर में जाकर उन्होंने सह परिवार पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की प्रभु से कामना की।आज व्यापार मंडल, विकास समितियां एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडल ने आज सुबह से ही बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज, सिंधी समाज, जैन समाज, अग्रवाल समाज, खंडेलवाल समाज, माहेश्वरी समाज, वैश्य समाज, वाल्मीकि समाज, घुमंतू समाज सहित सैकड़ो नागरिकों ने आज मनोज मुद्गल के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें बधाइयां प्रेषित की।

(Visited 7 times, 1 visits today)