अपने से आधी उम्र की महिला से थे नाजायज संबंध, आरोपिया गिरफ्तार भरतपुर 18 जुलाई। थाना कामां क्षेत्र के भूडाका गांव में एक सप्ताह पहले मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 वर्षीय वृद्ध घनश्याम गुर्जर की धारदार हथियार से हुए मर्डर के ब्लाइंड मामले का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आपराधिक षड्यंत्र में शामिल 32 वर्षीय बेवा भोपा गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया से वृद्ध के नाजायज शारीरिक संबंध थे, वही एक दूसरे युवक के साथ भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते योजनानुसार प्रेमी युवक ने वृद्ध की हत्या की थी। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि भूडाका गांव निवासी 65 वर्षीय घनश्याम गुर्जर 11 जुलाई की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, जिसका शव खेत में एक ग्रामीण को मिला। सूचना मिलते ही एसएसओ रामकिशन यादव ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और मोबाइल फॉरेंसिक टीम को बुला साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के बेटे तेज सिंह की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी कच्छावा ने बताया कि मृतक के सिर, मुंह और गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए एडिशनल एसपी हिम्मत सिंह व सीओ प्रदीप यादव के सुपर विजन में टीम गठित की गई। गठित टीम ने परंपरागत और आधुनिक पुलिसिंग के द्वारा घटना का खुलासा कर हत्या की अपराधिक षड्यंत्र में शामिल आरोपिया भोपा गुर्जर को गिरफ्तार किया। अनुसंधान में सामने आया कि मृतक घनश्याम के अपने ही परिवार की विधवा महिला भोपा गुर्जर से अवैध शारीरिक संबंध थे। दोनों के घर आमने सामने ही है। घनश्याम भोपा के घर आने-जाने वालों पर निगरानी रख पाबंदी बनाये रखता, साथ ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी परेशान करता था। महिला का थाना पहाड़ी इलाके के भैंसेडा गांव निवासी एक अन्य युवक भूपेंद्र गुर्जर पुत्र अमर सिंह (27)/के साथ भी संबंध थे।
महिला अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए भूपेंद्र को अपने घर बुलाती थी। भूपेंद्र का भोपा के घर आना घनश्याम को पसंद नहीं था। इसके लिए उसे टोकता रहता और खुद के साथ ही शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता। इस वजह से महिला परेशान चल रही थी। घटना के रोज जैसे ही वृद्ध मॉर्निंग वॉक के लिए निकला। योजना अनुसार भोपा ने कॉल कर प्रेमी भूपेंद्र को सूचना दे दी। आरोपी भूपेंद्र वृद्ध के खेत पर जाकर छुप गया और जैसे ही वृद्ध नजदीक आया, धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी।
अवैध संबंधों के चलते हुए थी वृद्ध की हत्या :
(Visited 17 times, 1 visits today)