महासंपर्क अभियान के तहत राजस्थान में भाजपा का बूथ से लेकर लोकसभा स्तरीय कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन:- अश्विनी त्यागी मोदी सरकार की बडी उपलब्धि धारा 370 हटाई , श्रीनगर में हुआ ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन अश्विनी त्यागी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मामले में सुदृढ हुआ भारत, अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में पांचवे नंबर परः- अश्विनी त्यागी जयपुर, 30 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के ऐतिहासिक नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान को लेकर प्रदेश मुख्यालय पर उत्तरप्रदेश विधान परिषद सदस्य और महासंपर्क अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्विनी त्यागी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान अश्विनी त्यागी ने कहा कि महासंपर्क अभियान के तहत लोकसभा, विधानसभा, मंडल और बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें प्रबुद्धजन सम्मेलन, व्यापारिक सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, मीडिया संवाद, विशिष्ट जन सम्मेलन, विकास तीर्थ, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सहित टिफिन बैठके भी आयोजित हुई हैं। महांसपर्क अभियान के तहत समाज के सभी वर्गों से संवाद किया गया जिसमें प्रदेश की जनता ने भरपूर जोश दिखाते हुए भाजपा को समर्थन दिया। महासंपर्क अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजन अश्विनी त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ वर्षों में देश के आम नागरिक के जीवन स्तर में सुधार आया है। पहले जहां देश में बैंक लेन देन के मामले में बहुत कम लोग जागरूक थे ,वहीं इन नौ वर्षों में कुल 48 करोड 27 लाख जनधन खाते खुले जिसमें से महिलाओं के 26 करोड 54 लाख जनधन खाते खुले हैं। इन खातों के माध्यम से अभी तक 25 लाख करोड की डायरेक्ट सब्सिडी सीधा आमजन के खातों में पहुंची है।अश्विनी त्यागी ने कहा कि 11 करोड से ज्यादा शौचालय, 31 करोड 36 लाख एलपीजी गैस कनेक्शन, देश में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारें साठ साल में महज 723 विश्वविद्यालय बना पाई जबकि मोदी सरकार के इन नौ वर्षों में यह संख्या बढकर 1113 हो गई। देशभर में मेडिकल विद्यार्थियों की शीट जहां पहले 82 हजार थी उसको बढाकर एक लाख 52 हजार कर दिया। वहीं देशभर मे 2014 से पूर्व कुल 641 मेडिकल कॉलेेज हुआ करते थे इन नौ वर्षों में यह संख्या बढकर 1341 हो गई। इसके अलावा एम्स की बात करें तो देशभर में पहले महज आठ एम्स थे इन नौ वर्षों में बढकर 23 एम्स हो गए। त्यागी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से दस करोड से ज्यादा परिवारों के 23 करोड से ज्यादा लोगों को निःशुल्क ईलाज मिला। कोरोना महामारी के समय मोदी सरकार के नेतृत्व में देशभर में 80 करोड लोगों को निःशुल्क राशन मिला वहीं ऐतिहासिक 220 करोड लोगों को निःशुल्क वैक्सीन लगाई गई। यह आंकडा पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है।अश्विनी त्यागी ने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश में आतंकी घटनाएं आम हो गई थी देश में असुरक्षा का माहौल था लेकिन मोदी सरकार आने के बाद देश में कोई आतंकी घटना नहंी घटी। आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मामले में देश पूरी तरह सुदृढ हुआ है। कांग्र्रेस के नेता बयान दिया करते थे कि कश्मीर से धारा 370 नहीं हट सकती। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के कार्यकाल में धारा 370 भी हटी और कश्मीर मे ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन भी आयोजित हुआ। जी-20 देशों के सम्मेलन में भारत को अध्यक्षता करने का सौभाग्य मोदी के चलते मिला।त्यागी ने कहा कि निर्यात के हिसाब से देखें तो 2014 से पहले भारत जहां 466 अरब डॉलर का निर्यात करता था इन नौ वर्षों में वह बढकर 776 अरब डॉलर हो गया। विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था दसवें नंबर से पांचवे नंबर पर पहुंच गई। प्रेसवार्ता में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस खान, भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी और मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा मौजूद रहें।
महा संपर्क अभियान का शानदार प्रदर्शन। अश्विनी त्यागी
(Visited 10 times, 1 visits today)