स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की जन्मशती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन

Listen to this article

स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत सुचिता की राजनीति के एक संस्थान थे :सीपी जोशी राजस्थान की वीर भूमि का सौभाग्य है कि भैरों सिंह शेखावत तरीके जननायक का जन्म हुआ :सीपी जोशी जयपुर 14 मई 2023। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरों सिंह शेखावत की जन्मशती पर प्रदर्शनी के माध्यम से उनके जीवन दर्शन व जीवन यात्रा का चित्रों के अद्भुत चित्रण का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन करके किया इस दौरान केंद्रीय केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर , राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवारी, राजेंद्र गहलोत भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी मौजूद रहें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत राजस्थान की नहीं अपितु देश की राजनीति में शुचिता की राजनीति और सिद्धांतों की राजनीति करने के लिए जाने जाते थे स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक केवल एक दिक्कत नहीं वरन एक संस्थान थे जिनसे आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रेरणा लेते हैं सीपी जोशी ने स्व. भैरों सिंह शेखावत के जीवन दर्शन पर कहा कि उनके किस्से सुने हैं बाल्यकाल से मेधावी रहे और विकट पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने राजस्थान पुलिस में अपनी सेवाएं दी और उसके बाद संघर्षपूर्ण परिस्थितियों से लड़ते हुए राजनीति में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।प्रदर्शनी में मैंने चित्रों का अवलोकन किया तो पाया कि मैं साक्षात भैरों सिंह शेखावत के जीवन संघर्ष को महसूस कर पा रहा हूं और जनसंघ से लेकर उनके देवलोक गमन तक के छाया चित्रों के माध्यम से उनकी अंतिम यात्रा का एक अद्भुत चित्रण देखा। राम रथ यात्रा एकता यात्रा व जनादेश यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेयी लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अन्य दिग्गज नेताओं के साथ हर यात्रा में मजबूत भूमिका में रहते हुए पार्टी की विचारधारा को प्रदेश के गांव गांव और ढाणी ढाणी तक लेकर गए, राजस्थान के वीरों की भूमि कही जाती है हमारे लिए यह सौभाग्य और भी बढ़ जाता है जब हम कहते हैं कि राजनीति के इस महानायक का जन्म राजस्थान की वीर भूमि राजस्थान में हु प्रदर्शनी के संयोजक अजय विजयवर्गीय ने बताया कि राजनीति के पुरोधा कहे जाने वाले भैरों सिंह शेखावत के जीवन दर्शन की प्रदर्शनी में उनके बाल्यकाल जीवन की छायाचित्र से लेकर पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक इतिहास और उनके जीवन मे किए गए महत्वपूर्ण जन आंदोलन एवं जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहने तक उनके द्वारा की गई प्रदेश स्तरीय यात्राओं के दौरान लिए गए स्मरण छायाचित्र इस प्रदर्शनी में संकलित कर दर्शाए गए। भाजपा वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत,विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी , जयपुर शहर सांसद रामचरण बौहरा भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव, मुकेश दाधीच , मंत्री सरदार अजयपाल सिंह,श्रवण सिंह बगड़ी , महेंद्र यादव जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत र्णावट, जयपुर शहर महामंत्री कृष्ण तेज सिंह, कृष्ण मोहन शर्मा व कुलवंत सिंह एवं अन्य भाजपा प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Visited 51 times, 1 visits today)