उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना अपने छोटे भाई मनोज मुदगल के शास्त्रीनगर निवास पहुंचकर परिवारजनों से की मुलाकात। जयपुर 12 जनवरी,राज्य विधानसभा में आयोजित देश की संस्थाओं के अध्यक्षों का अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने जयपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना अपने छोटे भाई जयपुर शहर से पार्षद मनोज मुदगल के निवास स्थान शास्त्री नगर पहुंचे। वे लगभग 2 घंटे तक अपने परिवारिक सदस्य एवं छोटे भाई के निवास स्थान पर रुके तथा परिवार के सदस्यों से मिलकर हाल-चाल पूछा।पार्षद मनोज मुदगल ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर अपने निवास स्थान पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का सम्मान किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पार्षद मनोज मुदगल को उत्तर प्रदेश विधानसभा मे उनके अध्यक्ष के 6 माह के कार्यकाल की एक बुकलेट तथा उनकी पत्नी हेमा को आजादी के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रथम बार महिला सदस्यों हेतु विशेष उपवेशन की पुस्तक भेंट की।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पार्षद मनोज मुदगल के निकटतम रिश्ते में बड़े भाई हैं। आज सतीश महाना के शास्त्रीनगर मुलाकात के दौरान पार्षद मनोज मुदगल के परिवारिक सदस्य उनकी पत्नी- हेमा, बेटा- दिविक, पुत्रवधू- कृतिका एवं बहन- डॉ मोनिका आनंद उपस्थित रहे।
विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने भाई मनोज मुदगल से मुलाकात
(Visited 227 times, 1 visits today)