भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भाजपा जन आक्रोश यात्रा व सभाओं को लेकर दिये गये बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पलटवार किया है। सतीश पूनियां ने कहा कि, अशोक गहलोत भाजपा की चिंता छोड़ें,अपने गिरेबान में झांको, जिनके अपने घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते, आपने राजस्थान के किसान, नौजवान, मातृशक्ति, वंचितों का इतना अपमान किया है कि राजस्थान की जनता अब आपको मुँह दिखाने लायक़ भी नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री उपहास और अहंकार मत पालिये, देखना भाजपा की यह जनाक्रोश यात्रा ही राजस्थान में 2023 में कांग्रेस के पतन और मुक्ति का कारण बनेगी।
(Visited 15 times, 1 visits today)