भाजपा अजमेर शहर जिला समन्वय समिति की बैठक संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने ली।

Listen to this article

।3 अप्रैल 2023 अजमेर । भाजपा अजमेर शहर जिला समन्वय समिति बैठक संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने ली।चंद्रशेखर ने कहा जैसा हमको देश बनाना है वेसा हमको दल बनाना पड़ेगा और जैसा हमे दल बनाना है वेसा हमे कार्यकर्ता को बनाना पड़ेगा और समय समय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना होगा, भाजपा केडर बेस्ड पार्टी है और हम पार्टी वीथ डिफ़रेंस है और हमारी पार्टी की सोच है की नेशन फ़र्स्ट है, देश में किसानों और मजदूरो के लिये आंदोलन, गौरक्षा के लिये आंदोलन , राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिये आंदोलन और राष्ट्र निर्माण के सभी आंदोलन करना भारतीय जानता पार्टी की रीति नीति है। चन्द्रशेखर ने कहा कि समाज में भाजपा को देखने वाला नज़रिया है की यह दल बेटी बचाओ वाला दल है , सुशासन देने वाला दल और लोग यह मानने लगे है की भाजपा सिर्फ़ चुनाव लड़ने वाला दल नहीं है यह सेवा देने वाला दल है। देश में मुख्य विचारधारा वाला दल भाजपा है देश के 21 -22 राज्य में एनडीए की सरकार है यह हमारे लिये गर्व की बात है, भाजपा परिवार बहुत बड़ा परिवार है। देश में कोई एक ऐसा दल नहीं है जो भाजपा के सामने पूरे देश में लड़ सके जिला समन्वय समिति बैठक।पहला काम है सशक्त माण्डल, सक्रिय बूथ समिति,स्थायी विजय के लिए पन्ना प्रमुख की नियुक्ति, सशक्त मण्डल बनाने के लिए पाँच बातो का ध्यान रखना है मंडल संरचना, मण्डल में कार्य विभाजन, मंडल स्तर पर आन्दोलन और प्रचार की नीति, मण्डल स्तर पर चुनाव जीतने की रणनीति एवं मंडल में सभी प्रकार की व्यवस्था उन्होंने कहा सशक्त बूथ के लिए पाँच बातो का ध्यान रखना है।सक्रिय बूथ समिति का गठन,पार्टी के छ कार्यक्रम,पन्ना प्रमुख की नियुक्ति,बूथ पर मन की बात।शहर संगठन प्रभारी बिरम देव सिंह, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण अनीता भदेल,महापौर ब्रजलता हाड़ा , प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, बैठक में संगठन पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ का अध्यक्ष एवं सभी प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Visited 30 times, 1 visits today)