भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समाजसेवी के निधन पर उनके परिजनों को भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी सांत्वन जयपुर, 30 दिसंबर 2024। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दो दिवसीय पाली, सिरोही और गुजरात प्रवास पर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के परिजनों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ माउंट आबू नगर पालिका के अध्यक्ष और पूर्व जिला महामंत्री स्व. जालमगिरी जी के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। राठौड़ ने जालमगिरी जी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिरोही समाजसेवी तारा राम माली के निधन पर उनके आवास भी पहुंचे और उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर सांत्वना प्रदान की।
राठौड़ ने पिंडवाडा प्रधान नितिन बंसल के स्वरूपगंज स्थित आवास पर पहुंचे और स्व बाबू भाई बंसल के निधन पर शोक प्रकट किया। इसके बाद माउंट आबू में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिण सदस्य नरपत चारण के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. लालूदान चारण के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की। मदन राठौड़ सुमेरपुर के भाजपा नेता कृपाशंकर के पुत्र सत्येंद्र की धर्म पत्नी के निधन पर उनके आवास पहुँचकर उनके परिजनो को सांत्वना प्रदान करी।
संयोजक, भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग
कार्यकर्ता समाजसेवी के निधन पर शोक व्यक्त। मदन राठौड़
(Visited 18 times, 1 visits today)