अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल – विधानसभा में होगा पेपरलैस कार्य विधायकों को आइपेड पर नेवा का प्रशिक्षण बुधवार को राजस्थान विधान सभा का प्रत्येक सदस्य करेगा सूचना तकनीक का उपयोग जयपुर, 13 जनवरी। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के अथक प्रयासों से सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के तीसरे सत्र के लिए विधायकगण विधान सभा सदन से संबंधित कार्यों में सूचना तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। विधायकगण नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन पद्धति से कार्य सम्पादित करेंगे। ऑनलाइन कार्य सम्पादन में उत्कृष्टता लाने के लिए विधायकगण बुधवार 15 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से सदन में आइपेड पर भौतिक प्रशिक्षण भी लेंगे। अध्यक्ष श्री देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधान सभा के सदन को नये कलेवर में तैयार किया गया है। सदन में विधायकगण की सीटों पर आइपेड लगाये गये हैं। अब राजस्थान विधानसभा को पेपरलैस बनाने की दृष्टि से सोलहवीं विधानसभा के तृतीय सत्र से नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) लागू किया जाएगा। विधानसभा का प्रत्येक सदस्य इस एप्लिकेशन के माध्यम से सदन से जुडी सभी जानकारी आईपेड पर देख सकेंगे। देवनानी ने बताया कि विधायकगण मोबाइल से भी नेवा एप्लिकेशन एप द्वारा विधान सभा को ऑनलाइन प्रश्न प्रेषित कर सकते है। राजस्थान विधान सभा का सदन हाइटेक हो रहा है। सदन से संबंधित कार्य ऑनलाइन सम्पादित हो रहे है।
नेवा के तहत विधान सभा को प्राप्त हुए 800 प्रश्न राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के तहत विधान सभा को तारांकित और अतारांकित प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हो रहे हैं। अभी तक विधान सभा को 800 प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हो गए है। उन्होंने बताया कि गत 9 जनवरी को नेवा पर पहला प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हुआ था। श्री देवनानी ने कहा कि अब राजस्थान के सभी विधायकगण विधानसभा को नेवा पर ऑनलाइन प्रश्न भेज रहे हैं। विधायकगण द्वारा विधान सभा संबंधी कार्यों के सम्पादन में सूचना तकनीक के उपयोग किये जाने पर अध्यक्ष श्री देवनानी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि राजस्थान प्रदेश के लिए यह शुभ संकेत है।विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी की मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मकर सक्रांति के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री देवनानी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीय परम्पंरा में मकर सक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण में आता है। मकर संक्रांति का पर्व पर जप, तप, दान, स्नान का विशेष महत्व होता है।
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया को 15 जनवरी को विधानसभा में दी जायेगी पुष्पाजंलि राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया को उनकी जयन्ती पर पुष्पाजंलि दी जावेगी। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी बुधवार को विधान सभा के प्रथम तल स्थित पूर्वी लॉज में स्व . पहाडिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
अध्यक्ष देवनानी की पहल विधानसभा में होगा पेपरलेस कार्य
(Visited 10 times, 1 visits today)