श्री राम मय हुआ सिविल लाइंस जयपुर।

Listen to this article

श्रीराम मय हुआ सिविल लाइंस विभिन्न मंदिरों में हुई प्राण-प्रतिष्ठा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा हुए शामिल जयपुर (22 जनवरी, 2025)। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। विधायक गोपाल शर्मा ने सुबह खातीपुरा स्थित वीर तेजाजी मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित श्री अखाड़ेश्वर दक्षिणमुखी बालाजी के प्राचीन मंदिर में शिव परिवार की स्थापना की। वहीं, हनुमान वाटिका स्थित श्री नालेश्वर महादेव मंदिर में विशाल प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मंदिर में पिछले वर्ष 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इन सभी कार्यक्रमों में श्रद्धालु क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तोरणद्वार बनाए गए थे। मंदिरों में भी विशेष साज-सज्जा की गई थी। जगह-जगह डीजे पर बज रहे भजनों पर रामभक्त भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
विधायक शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम हमारे अस्तित्व भी हैं और आराध्य भी हैं। राम भारत के प्राण हैं, भारत की पहचान हैं। राम मंदिर निर्माण की गाथा युगों तक गाई जाएगी। भारतवासियों ने अपने आराध्य के लिए हर कष्ट सहते हुए अखंड संघर्ष किया और यथोचित सम्मान मिलने तक कभी समझौते की मुद्रा में नहीं आए। राम मंदिर का निर्माण देश में अपार हर्ष और उत्सव का प्रतीक बना। यह अवसर समर्पण, आस्था और अखंड एकता का प्रतीक है।ये रहे उपस्थित वार्ड 38 के पार्षद हेमेंद्र शर्मा, वार्ड 45 के पार्षद धीरज शर्मा, वार्ड 38 के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी, शांति नगर मंडल उपाध्यक्ष अमित चौपड़ा, भंवर चौधरी, बिट्टू यादव, अजय चौधरी, राकेश बागड़ा, रतन चौधरी, विनोद शर्मा, वार्ड 45 के टिल्लू लाल मेहरा, चेतन यादव, राजपाल सिंह, चंद्र मोहन श्रीवास्तव और महेंद्र मेहरा आदि समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

(Visited 14 times, 1 visits today)