श्री अमरापुर दरबार के संतों ने किया पंचामृत व गंगाजल से महादेव का अभिषेक।

Listen to this article

पंचामृत व गंगा जल से हुआ महादेव का अभिषेक (झांकी सजाई गई)जयपुर। पावन तीर्थ श्री अमरापुर स्थान जयपुर पर सावन मास के चतुर्थ सोमवार को अमरापुरेश्वर महादेव मंदिर में संतो द्वारा भगवान भोलेनाथ का पंचामृत व गंगाजल से अभिषेक किया गया।
स्वामी मनोहर लाल जी महाराज, संत श्री मोनूराम जी महाराज, संत लक्ष्मण जी, संत जितेंद्र जी, संत नवीन जी, एवं पूज्य संत मंडल द्वारा विधि विधान से पंचामृत, बिल्वपत्र एवं गंगा जल से अभिषेक कर आंक धतूरे एवं पुष्पों की माला अर्पित की।
श्री अमरापुर स्थान जयपुर के व्यवस्थापक संत श्री मोनूराम जी महाराज ने बताया कि सावन मास के पहले सात सोमवार को भी विभिन्न प्रकार से भगवान शिव का अभिषेक किया गया था और आज के सावन का अंतिम आठवां सोमवार को पंचामृत व गंगाजल से विशेष अभिषेक किया गया है और मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पों से सजावट एवं रंगोली से सजाई गई है। संतो ने बताया कि संत लक्ष्मण जी ने बताया कि श्री अमरापुर स्थान आज छोटी काशी का रूप बन गई और सभी प्रेमी द्वारा अंतर मन से भगवान भोलेनाथ के नामों का 108 बार सुमिरन, रुद्राष्टक का पाठ किया गया जो कि एक दर्शनीय अद्भुत नजारा था। सैकड़ों भक्तो ने पूजन किया !

(Visited 26 times, 1 visits today)