रक्षाबंधन एवं स्वामी शांति प्रकाश जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जायेगा।

Listen to this article


स्वामी शांति प्रकाश जन्मोत्सव एवम रक्षा बंधन पर्वप्रेम प्रकाश ग्रंथ ,गीता के पाठों के भोग पारायण के साथ होगा विशाल आम भंडारे का आयोजन भी होगा)जयपुर। आस्था के केंद्र पावन तीर्थ श्री अमरापुर स्थान जयपुर में प्रेम प्रकाश मंडल के तृतीय पीठाध्यक्ष प्रेम मूर्ति सतगुरु स्वामी शांति प्रकाश जी महाराज का 117 वा पंच दिवसीय जन्मोत्सव का समापन 31 अगस्त गुरुवार को विशाल आम भंडारे के साथ होगा। प्रातः काल की वेला में गुरुजनो व भगवान के श्री मंदिर में रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लेंगे !प्रातः 7.00 बजे प्रार्थना, भजन , संत महात्माओं का सत्संग, सत्यनारायण कथा तत्पश्चात श्रीमद् भागवत गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठों का भोग पारायण होगा।श्री अमरपुर दरबार जयपुर के व्यवस्थापक संत श्री मोनूराम जी महाराज ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन उत्सव के उपलक्ष में संत महात्माओं द्वारा गुरु महाराज के श्री विग्रहो को नवीन पोशाक धारण कर पूजा अर्चना के उपरांत रक्षा सूत्र बांधे जाएंगे उसके उपरांत गुरु प्रेमियों द्वारा गुरु महाराज के विग्रहो एवं संत महात्माओं को रक्षा सूत्र बांध आशीर्वाद लिया जाएगा। संतों ने बताया कि पंचदिवसीय जन्मोत्सव के उपलक्ष में गौ सेवा, निर्धन परिवार को अन्न एवं सहायता राशि सेवा, बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर पुलाव एवं मिष्ठान सेवा, नेत्रदान जागरुकता कैंप का आयोजन आदि कार्य गुरु महाराज के जन्मोत्सव पर किए गए।आज गुरुवार 11 बजे विशाल आम भंडारे , पाठों के भोग साहब के साथ उत्सव का समापन होगा !

(Visited 10 times, 1 visits today)