कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा। मदन राठौड़

Listen to this article

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा, भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास पर हो रहा है कार्यः- मदन राठौड़ कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेता अपना और अपने परिवार का कर रहे है विकासः- मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चौरासी विधानसभा क्षेत्र में कारीलाल ननोमा के समर्थन में की जनसभा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद जयपुर, 07 नवंबर 2024। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज गुरूवार को चौरासी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा के समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज एक ओर देश में भ्रष्टाचार, घोटाले करने वाली राजनीतिक पार्टी है, जिसके नेता जनता के पैसे से घर भरने का काम करते और कहते कि जनता 5 साल में सब भूल जाती है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिनके नेतृत्व में पिछले 10 साल में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने देश में भ्रष्टाचार को बढावा देने का काम किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी और आरोपियों को जेल पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस के अधिकांश नेता आज जमानत पर राजनीति कर रहे है, फिर चाहे वो सोनिया गांधी हो, राहुल गांधी हो, पी.चिदम्बरम हो, या फिर आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल, आरजेडी के लालू प्रसाद यादव सब जमानत पर आकर झूठी राजनीति कर रहे है। डूंगरपुर के सांसद भी अपना और अपने परिवार का विकास करने में जुटे हुए है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुनावी जनसभा के बाद चौरासी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ उपचुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती, पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं सभी युवा साथी उपस्थित रहे।

(Visited 9 times, 1 visits today)