51000 दीपों से की गई श्री रामलाल की महा आरती।

Listen to this article

राम मय जयपुर … श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान छोटी काशी कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता मनीष पारीक ने बताया कि सिविल लाइंस के जैकब रोड पर श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के उपलक्ष में वैदिक विद्वानों के द्वारा मंत्रोच्चार के पश्चात भव्य दीपदान एवं 51 हजार दीयों से महाआरती की गई।उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज, जयपुर ग्रेटर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर, जयपुर हैरिटेज निगम की पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर भी शामिल हुईं।संचालन भाजपा शांति नगर मंडल महामंत्री सुरेश शर्मा और शालिनी जोशी ने किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, भाजपा नेता, पार्षद गण, पूर्व पार्षद एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय नागरिक एवं मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान शिव- हनुमान की झांकियां, सांस्कृतिक नृत्य, झांझ-मंजीरे, शंखनाद, ढोल और शहनाई की मधुर गूंज के साथ ही डीजे पर श्रीराम के भजन सर्द माहौल को आध्यात्मिकता से सराबोर कर रहे थे।

(Visited 24 times, 1 visits today)