अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। विधायक गोपाल शर्मा

Listen to this article

*अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : गोपाल शर्मा*
– *सिविल लाइंस विधायक के निर्देशों पर नगर निगम ने की सख्त कार्रवाई अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाएं अधिकारी, हैरिटेज शहर की सुंदरता पर बदनुमा दाग है अतिक्रमण*जयपुर (28 फरवरी, 2025)। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर नगर निगम हैरिटेज के अधिकारियों के साथ अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही की समीक्षा की।बैठक में विधायक गोपाल शर्मा ने नगर निगम की प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों को फ्री हैंड सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि हेरिटेज शहर को बदरंग करने की नीयत से किए जा रहे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के कारोबार के प्रति भाजपा की भजनलाल सरकार जीरो टॉलरेंस से काम कर रही है। इसका असर बाहर से आने वाले लोगों को शहर के प्रमुख स्थानों पर दिखना चाहिए। यह अभियान सिविल लाइंस को स्वच्छ, सुंदर और अपराध मुक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।निगम ने दिखाई सख्ती, जब्त की अवैध शराब*बैठक के पश्चात विधायक शर्मा के निर्देशानुसार निगम के प्रवर्तन दस्ते ने रेलवे स्टेशन पुलिया के नीचे अवैध कचरा डिपो पर दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। निगम के दस्ते ने पुलिस की मदद से शराब जब्त करवाई गई और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह के सरगना की तलाश भी जारी है।

(Visited 28 times, 1 visits today)