सेवा और सादगी से मनाया गया विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का जन्मदिन।

Listen to this article

सेवा कार्य और सादगी के साथ मनाया गया विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी का जन्मदिन मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि व आमजन ने दी बधाई निवास पर सुंदरकांड का आयोजन, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित अजमेर, 11 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का जन्मदिन शनिवार, को सादगी एवं सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केन्द्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, विधायक, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में आमजन व समर्थकों ने उन्हें जन्म दिवस की बधाई दी। उनके जन्मदिन पर शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सेवा कार्यों के कार्यक्रम आयोजित हुए। निवास पर सुंदरकांड का आयोजन हुआ जिसमें समर्थक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अपने जन्म दिवस की शुरूआत गोपाल कुण्ड गौशाला बड़ी नागफणी में गायों को चारा व गुड़ खिलाकर की। उन्होंने पुष्कर रोड़ स्थित पुष्कर गौआदि गौशाला में गायों को चारा वितरण किया। इसके पश्चात् श्री देवनानी केसरगंज स्थित दयानन्द बाल आश्रम पहुंचे। यहां हवन एवं बच्चों को भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात श्री देवनानी ने मदार स्थित लाल मंदिर जिनशासन में स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने नारेली तीर्थ में जैन तीर्थ दर्शन व गायों को चारा व गुड़ वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने गंज गुरूद्वारा एवं देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम पर पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पृथ्वीराज मण्डल द्वारा लौंगिया पार्किंग में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बच्चों को सामग्री वितरण किया। यहां 8 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए दरी, कुर्सियां, बच्चों को स्वेटर एवं मोजे आदि सामग्री का वितरण किया। श्री देवनानी ने लाडली घर भोपों का बाड़ा में बजरंग मण्डल द्वारा आयोजित कन्या पूजन व कन्याओं के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाना कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों आशीर्वाद दिया। उन्होंने दाहरसेन मण्डल द्वारा जेटी आनासागर पुरानी चौपाटी पर वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम के तहत वृद्धजनों के साथ क्रूज की यात्रा की।
श्री देवनानी ने पुष्कर रोड़ स्थित नन्दनी पैलेस पर रक्तदान शिविर, फॉयसागर रोड़ स्थित हंस पैराडाईज गार्डन में दीनदयाल मण्डल द्वारा संघ गणवेश वितरण कार्यक्रम में भी भाग लिया। दोपहर में उनके निवास पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागरीथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत सहित कई मंत्रीगण, राज्य सरकार में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि एवं आमजन ने उन्हें बधाई दी। शाम को पैराडाइज पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

(Visited 10 times, 1 visits today)