मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर किया शोक व्यक्त

Listen to this article

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया स्व. डॉ. मनमोहन सिंह साधारण पृष्ठभूमि से उभरकर बने आर्थिक सुधारों के युगपुरूष मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जयपुर, 27 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को गहरा शोक व्यक्त किया।शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह ने छोटे से गांव एवं साधारण परिवार से निकलकर ज्ञान और समर्पण से देश को आर्थिक सुधारों के एक नए युग में प्रवेश कराया। वित्त मंत्रालय के सचिव, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, केन्द्रीय वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा में अमूल्य योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उनके विनम्र और सहज व्यक्तित्व ने सार्वजनिक जीवन में उन्हें विशेष स्थान दिलाया।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

(Visited 18 times, 1 visits today)