सतगुरु स्वामी टैऊराम जयंती प्रकाशित करने पर संतों ने किया आभार प्रकट

Listen to this article

श्री अमरापुर स्थान,जयपुर
पंचांग कैलेंडरों में 30 जून 2025 “संत टेऊंराम जयंती” प्रकाशित करने पर संतो ने किया आभार व्यक्त जयपुर :- श्री प्रेम प्रकाश पंथ के संस्थापक आचार्य श्री 1008 सदगुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज, जो कि सिंधी समाज के एक महान सिद्ध संत, महापुरुष हुए है ! जिनके द्वारा एक आध्यात्मिक (आठ सौ पृष्ठिय महाग्रंथ) श्री प्रेम प्रकाश गंथ भी रचना की गई ! जिसमे संत कबीर, मीरा, सूरदास, मलूकदास, रसखान, रविदास आदि संत महात्माओं के सदृश भजन, छंद, दोहे, कवित, सलोक माला, वाणी, पद आदि आध्यात्मिक रचनाएं रची गई है !
ऐसे सिद्ध संत महापुरूष की *जयंती* एवं *पुण्य* विश्व के जाने माने कैलेंडरो पंचांगों में प्रकाशित होने पर संत समाज अभीभूत है ! मुंबई का प्रसिद्ध काल निर्णय, दिल्ली का राजधानी पंचांग, ब्रज भूषण, जय मार्तंड, नीमच मध्य प्रदेश का निर्णय सागर कालदर्शक… अजमेर. श्री काल बोध प्रभु दर्शन, श्री धरी पंचांग, जयपुर (राज.) का ज्योतिष सम्राट कालदर्शक… राष्ट्रीय कालदर्शक पंचांग… किशोर जंत्री… बंसीधर पंचांग (जयपुर) श्री अमरापुर विजय पंचांग (अजमेर), नागपुर का बैधनाथ कैलेंडर, मथुरा का खाटू श्याम पंचांग, सतनाम साक्षी पंचांग आदि ऐसे अनेक शहरों, राज्यो से प्रकाशित होने वाले कैलेंडर, पंचांगो में इस वर्ष- 1 जून 2025 (रविवार) *संत टेऊँराम पुण्य तिथि एवं 30 जून 2025 (सोमवार) संत टेऊँराम जयंती प्रकाशित की गई है ! इस पुनीत कार्य के लिए संत समाज ने प्रकाशक, संपादक, ज्योतिषाचार्यो का आभार व्यक्त किया ! संत मोहनलाल जी महाराज (संत श्री मोनूराम जी), संत श्री मनोहर लाल जी महाराज, संत श्री नवीन जी, संत गुरुदास, संत अविनाश, ऋषि, भरत, गोर्वधन, भरत आसनानी, बी डी टेकवानी (प्रवक्ता) कुमार चंदनानी, अशोक जेठानी, तुलसी दास मनवानी, दीन दयाल वाधवानी, कुमार विधानी, दिलीप पारवानी (पत्रकार), उत्तम टेकवानी, (पत्रकार) रमेश भगत (पत्रकार), सुरेश के. मेठवानी (पत्रकार) संदीप मुरली पारवानी, प्रदीप मालिक आदि सेवाधारियों एवं संतो ने प्रकाशकों एवम ज्योतिष्चर्यो का आभार प्रकट किया !

(Visited 27 times, 1 visits today)