बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के द्वारा धरना प्रदर्शन

Listen to this article

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का जयपुर में विशाल प्रदर्शन, उमड़ा जनसैलाब, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा, दमनकारी, साधु-संत विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी और हिंदू विरोधी कांग्रेस सरकार को 2023 में हमेशा के लिये सत्ता से उखाड़ फेकेंगे राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, अवैध खनन, साधु-संतों पर अत्याचार, मॉब लिंचिंग, हिंदुओं पर अत्याचार इत्यादि मुद्दों को लेकर जयपुर में डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा ने किया विशाल प्रदर्शन सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित कई सांसद, विधायक, पदाधिकारियों सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे जयपुर, 20अगस्त, 2022l राजधानी जयपुर में कांग्रेस सरकार के कुशासन और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा ने जयपुर में शहीद स्मारक से लेकर सिविल लाइंस फाटक, मुख्यमंत्री आवास तक विशाल प्रदर्शन किया , जिसमें जयपुर शहर, जयपुर देहात उत्तर, जयपुर देहात दक्षिण और आसपास के जिलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुयेl राजस्थान की बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, अवैध खनन, साधु-संतों पर अत्याचार, मॉब लिंचिंग, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार इत्यादि मुद्दों को लेकर किये गये भाजपा के विशाल प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, राज्यवर्द्धन राठौड़, भागीरथ चौधरी, रामचरण बोहरा, मनोज राजोरिया, प्रदेश महामंत्री एवं
विधायक मदन दिलावर, विधायक संजय शर्मा, अनीता भदेल, सुभाष पूनिया, निर्मल कुमावत, मनजीत चौधरी, सुरेश रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, महेंद्र जाटव, महेंद्र यादव, अशोक सैनी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र मीणा, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरीराम रणवा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान, जयपुर देहात उत्तर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा, अलवर दक्षिण जिला अध्यक्ष संजय नरुका, भरतपुर जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह, झुँन्झुनू जिला अध्यक्ष पवन मांवडिया सहित कई सांसद, विधायकों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और गिरफ्तारियाँ दी

(Visited 38 times, 1 visits today)