सीपी जोशी ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों का अवलोकन।

Listen to this article

विकसित भारत संकल्प यात्रा से मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल रहा है – सीपी जोशी भाजपा ने सत्ता में आते ही प्रदेश हित में लिए महत्वपूर्ण निर्णय – सीपी जोशी जयपुर, 11 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आज अपने लोकसभा क्षेत्र में रहे। उन्होंने भूपालसागर, भानसोल एवं खरसाण में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का अवलोकन कर लाभार्थियों के साथ संवाद किया, भूपालसागर में 14.97 लाख रूपये से निर्मित सामुदायिक पशु आश्रम स्थल का लोकार्पण, मावली विधानसभा में रा.उ.मा.वि. सिन्दू की चाहरदिवारी का उद्घाटन कंकुमाताजी दर्शन कर प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की और बांसड़ा में तुलसी विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रभु श्रीराम देश और दुनिया के करोड़ो लोगों की आस्था का प्रतीक है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आमजन में भारी जोश, उमंग और में उत्साह दिखाई दे रहा है। इस दिन देश एक बार फिर से दीपावली मनाने जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन और आमजन अपने अपने क्षेत्रों में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहें है। प्रदेश के नागरिकों ने अपने घर में दीप ज्योति जलाने का प्रण लिया है। 22 जनवरी का दिन हर लिहाज से ऐतिहासिक होगा। दुनिया के लोग अब भारत ताजमहल ही नही दिव्य और भव्य राम मंदिर देखने आएंगे।सीपी जोशी ने कहा कि जिन्होंने राम के अस्तित्व को नहीं माना, राम को काल्पनिक कहा, सनतान को गाली देते रहे, हमेशा वोट बैंक की राजनीति की, दुनिया में जाकर भारत का अपमान किया उनके लिए भी अयोध्या आकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में कहा कि हर पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए मोदी गारंटी वाली गाड़ी देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहंुच रही है। योजनाओं के लाभ से कोई वंचित ना रहे इसके लिए भाजपा जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहें है। कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता के कारण बडी संख्या में प्रदेश की जनता को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच साल जनता को लूटने और भ्रष्टाचार करने के अलावा कुछ नहीं किया। सत्ता में आने के लिए जनता से जो वादे किए थे वे पांच वर्ष में भी पूरे नही कर पाई और जब लगा कि चुनाव के समय हम जनता के बीच किस मुंह से जाऐंगे तो कैंप लगाने को ढ़ोंग किया और कैंप में आने वालो को ही योजनाओं का लाभ देने की बात कही। इसके विपरीत प्रदेश की भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही राजस्थान को सशक्त, समृद्ध, स्वच्छ, स्वस्थ, विकसित, प्रगतिशील और भयमुक्त बनाने की दिशा में काम करते हुए 450 रूपये में गैस सिलेंडर देने, पेपर लीक करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए एसआईटी का गठन करने व अपनाधियों को सजा दिलवाने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन करने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए है।इस दौरान सीपी जोशी के साथ कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, मावली भाजपा विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, चित्तौडगढ़ जिलाध्यक्ष मिट्ठुलाल जाट, उदयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, उदयपुर देहात जिला महामंत्री नरेन्द्र सिंह आसोलिया, चित्तौडगढ़ जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडोली, भूपाल सागर पंचायत समिति प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मेनारिया, रोशन सुथार, रतन सिंह नोरड़ा, कैलाश गाडरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

(Visited 4 times, 1 visits today)