जनता कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का ले चुकी है संकल्प। सीपी जोशी

Listen to this article

भ्रष्टाचार,कुशासन से परेशान प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का ले चुकी है संकल्प सीपी जोशी प्रदेश कांग्रेस सरकार माफियाओं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने वाली सरकार है सीपी जोशी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल के नाम बाड़मेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस के कुशासन जंगलराज से हो चुका है परेशान। गजेंद्र सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहे 9 साल बेमिसाल। कैलाश चौधरी बाड़मेर 25 मई 2023 भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर ने घेराव किया। कांग्रेस के शासन में राजस्थान में आज कमजोर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी, फसल खराबे का मुआवजा सहित अन्य जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनाक्रोश महा घेराव ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। जनाक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन सम्मिलित हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा के संदेश को घर-घर पहुंचा आमजन तक केंद्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों माफियाओं और‌ अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है, माफिया और अपराधियों पर नकेल कसने का काम मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का होता है लेकिन दुर्भाग्य से दोनों पद एक ही व्यक्ति के पास है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को मुख्य प्राथमिकता देनी चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री तो खुद की कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं वे जनता का ध्यान कहां से देंगे। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा आगामी 2023 में विधानसभा चुनाव में निश्चित ही राजस्थान की जनता द्वारा कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न युवा बेरोजगारी को लेकर जनता उखाड़ देगी। केंद्र कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 9 वर्षों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राष्ट्रहित एवं जनहित में जबरदस्त कार्य कर रही है लेकिन वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और आपसी लड़ाई में ही व्यस्त हैं कांग्रेसी नेता अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं।प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भावना से कार्य करता है और आगे भी करेगा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा देश की जनता बहुत खुशी है 2024 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्रवण बगड़ी, जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, के के विश्नोई विधायक हमीर सिंह, जिला प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

(Visited 23 times, 1 visits today)