केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश,

Listen to this article

आटा, दाल, चावल, पराठा, पेट्रोल डीजल और गैस छीनने वाली केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश- खाचरियावास भाजपा के खिलाफ पूरे देश में जन आक्रोश, रथ का दाव उल्टा पड़ेगा- खाचरियावास जयपुर 27 नवंबर,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भारी जन आक्रोश व्याप्त है। आटा, दाल, चावल, मुरमुरे, मखाने, दही, छाछ, नमक, दवाईयां, शिक्षा, कचरे तक पर टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। अभी थोड़े दिन पहले आटे पर टैक्स लगाने के बाद पराठे पर 18% टैक्स लगा कर मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया ना तो आटा खाने देंगे, ना पराठा खाने देंगे। प्रदेश के भाजपा नेता बताएं पराठा तो आटे से ही बनता है आटे पर जब एक बार टैक्स ले लिया तो परांठे पर वापस 18 परसेंट टैक्स क्या यह जुल्म नहीं है, प्रदेश के भाजपा नेता जवाब दें? देश की जनता और प्रदेश की जनता जानना चाहती है प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के टाइम पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल $130 से $140 प्रति बैरल था तब पेट्रोल ₹70 लीटर और डीजल ₹60 लीटर था, अब क्रूड ऑयल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 से $85 प्रति बैरल है तब पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हो रहा? क्योंकि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर ₹40 रुपए टैक्स लगा रखा है जबकि मनमोहन सिंह जी के टाइम पर ₹2 और ₹3 टैक्स था। गैस सिलेंडर की सब्सिडी मोदी सरकार ने खत्म कर दी, गैस सिलेंडर ₹1000 पार हो गया, देश के 50 उद्योगपतियों के 11 लाख करोड़ रुपए के कर्जे मोदी सरकार ने माफ कर दिए लेकिन युवाओं को दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने का वादा झूठा साबित हो गया। देश की जनता में जन आक्रोश है भाजपा के धोखे, जुल्म, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ।
मंत्री खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में सरकारी अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, हार्ट ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट चाहे करोड़ों का इलाज हो डेढ़-डेढ़ लाख एवं पांच-पांच लाख के इंजेक्शन फ्री है। चिरंजीवी योजना में सरकार 10 लाख तक का इलाज फ्री करती है 50 यूनिट फ्री करके 26 लाख घरों में बिजली कनेक्शन का बिल जीरो कर दिया गया है, किसानों को ₹12 हजार रुपए सालाना सहायता दी जा रही है। सरकारी स्कूलों में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों ने क्रांति खड़ी कर दी है, राजस्थान की कांग्रेस की गहलोत सरकार का काम बोलता है, भाजपा का झूठ, फरेब, और धोखा अब नहीं चलेगा। जन आक्रोश भाजपा के खिलाफ है मध्य प्रदेश में जहां भाजपा की प्रदेश मे सरकार है वहां पर सबसे ज्यादा बिजली महंगी है, सबसे ज्यादा पेट्रोल डीजल महंगा है, जन कल्याण और विकास में राजस्थान की कांग्रेस सरकार पूरे देश में नंबर वन है। भाजपा के जन आक्रोश रथ भाजपा को राजस्थान से पूरी तरह साफ कर देंगे क्योंकि भाजपा के झूठे वादों की पोल खुल चुकी है।

(Visited 30 times, 1 visits today)