यमुना जल का इंतजार जल्द होगा खत्म। मुख्यमंत्री

Listen to this article

यमुना जल समझौते की क्रियान्वयन के लिए जल्द ही बनेगी ज्वाइन्ट टास्क फोर्स शेखावाटी अंचल को मिलने वाले यमुना जल का इंतजार होगा खत्म मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नई दिल्ली, 7 जनवरी। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के शेखावाटी अंचल के किसानों को जल्द ही यमुना जल का लाभ मिल सकेगा। इस संबंध में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल के समक्ष हरियाणा के सीएम श्री नायब सैनी के साथ आज चर्चा पूरी हो गई है। श्री शर्मा ने कहा कि इस जल समझौते की जल्द क्रियान्वित के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की एक ज्वाइन्ट टास्क फोर्स बनेगी, जो की डीपीआर पर काम करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल समझौता दोनों राज्यों के लिए यह बहुत अच्छा समझौता है। राजस्थान का शेखावाटी अंचल लंबे समय से यमुना जल का इंतजार कर रहा है। अब वो इंतजार खत्म होने जा रहा है और जल्द ही अधिकारियों की ज्वाइन्ट टास्क फोर्स डीपीआर का काम शुरू करेगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जिस तरह जल जीवन मिशन और नदियों से जोड़ने का काम किया है उससे राजस्थान सहित पूरे देश में पानी की कमी नहीं होगी।हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि हरियाणा में जो अतिरिक्त पानी है, वह राजस्थान को मिले यह एक सकारात्मक पहल है

(Visited 10 times, 1 visits today)