रतन जडित मुकुट में देंगे दर्शन गणेश जी महाराज

Listen to this article

रत्न जड़ित मुकुट में देंगे गणेशजी महाराज दर्शन, मोदकों की सजेगी झांकी मंगला आरती के साथ सुबह 5 बजे से होंगे मोदकों की झांकी के दर्शन आज गणेशजी महाराज के बाहर का प्रसाद नहीं चढ़ेगा मंगलवार को सजाई गई केले की झांकी, डॉ स्वाति अग्रवाल व शिष्याओं ने कत्थक से रिझाया गणपति को जयपुर मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव में चार सितंबर बुधवार को भगवान गणेशजी महाराज के मोदकों की झांकी सजेगी। प्रातः 5 बजे गणेशजी महाराज के मोदकों के भोग के साथ मंगला आरती होगी। इसके साथ ही भक्त गणेशजी महाराज के दर्शन करेंगे। बुधवार को भगवान श्री गणेशजी महाराज को माणक व पन्ना जड़ित विशेष मुकुट धारण करवाया जाएगा। बुधवार को गणेशजी महाराज के बाहर का प्रसाद नहीं चढ़ेगा। मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि भगवान श्री गणेशजी महाराज के मोदकों की झांकी में 251 किलो के 2 मोदक, 200 किलो के दो मुख्य मोदक होंगे। इसके अलावा 5 मोदक 51 किलो के, 21 मोदक 21 किलो के, 1100 मोदक 1.25 किलो के और अन्य छोटे मोदक होंगे। भगवान गणेशजी महाराज फूलों के झरोखे में विराजमान होंगे। इसी दिन शाम 6.30 बजे से रात 9 बजे तक सभी भक्तजनों को नि:शुल्क मोदक प्रसाद वितरण होगा। प्रसाद बनाने में करीब 150 हलवाईयो ने दो शिफ्ट में काम किया है। गणपति के सजाई केले की झांकी गणेश जन्मोत्सव के तहत मंगलवार को भगवान गणपति के समक्ष केले की विशेष झांकी सजाई गई। शाम को डॉ स्वाति अग्रवाल ने अपनी शिष्याओं के साथ कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी l डॉ स्वाति अग्रवाल ने गणेश वंदना विघ्न हरण गवरी के नंदन प्रस्तुत की lइसके अतिरिक्त उनके शिष्याओं ने ताल त्रिताल धमार वपंचमसवारी में शुद्ध कथक नृत्य की प्रस्तुति दी l

(Visited 25 times, 1 visits today)