दिल्ली में महिला सम्मेलन

Listen to this article

महिला सम्मेलन- उत्तर पूर्वी दिल्ली श्री मनोज तिवारी इस महिला सम्मेलन में उपस्थित सभी मातृशक्ति का मैं अभिनन्दन करती हूं।
लोकसभा क्षेत्र उत्तर पूर्वी दिल्ली से हमारे प्रत्याषी श्री मनोज तिवारी जी को मैं जीत की अग्रिम बधाई देती हूं।
मनोज तिवारी ने जहां भोजपुरी फिल्मों में एक सुपर स्टार के रूप में पहचान बनाई वहीं राजनीति में यह विकास के पर्याय बने। अभिनेता से नेता बने मनोज ने दिल्ली में पार्टी को मजबूत बनाते हुए पार्टी विचारधारा व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया और विकास को नया आयाम दिया।आज भारत महिला नेतृत्व वाला विकास में दुनियां को दिशा दिखा रहा है। नारी शक्ति नये भारत की पथ प्रदर्शक बन रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में अब नीति निर्धारण में भूमिका निभा रही है। पिछले 10 वर्ष नारी गरिमा को समर्पित रहे हैं। आगामी पांच वर्ष नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाए जाने का उद्बोधन महिलाओं के विकास की उनकी सोच को दर्शाता हैं।मोदी की नारी शक्ति को समर्पित योजनाएं महिलाओं के जीवन को आसान बना रही है। महिला सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए, बालिका जन्म को सुरक्षित किया गया, उसकी शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया, उसे रोजगार के उपलब्ध कराया गया ,मुद्रा लोन में महिलाओं को प्राथमिकता मिली, पीएम आवास योजना और जनधन में महिलाओं को स्वामित्व मिला। जेजेएम उज्जवला, शौचालय निर्माण, सुकन्या समृद्धि व सौभाग्य योजना का लाभ दिया गया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रसवकालीन अवकाश, सेना में स्थाई कमीशन, आंगनबाड़ी अपग्रेडेशन जैसे निर्णय लिये गए चन्द्रयान में महिलाओं का योगदान प्रशंसनीय रहा। आज महिलाएं कमर्शियल और फाईटर जेट व कृषि ड्रोन पायलट है। अब देर रात्रि में भी यात्रा करने में महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है।भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में नारी शक्ति को सम्मान दिया, आने वाले वर्षों में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएगी, कामकाजी महिलाआंें के लिए हॉस्टल, शिशुगृह बनेंगे, और भी बहुत से महिला सशक्तिकरण के कार्य होंगे।कांग्रेस नेताओं द्वारा शक्ति का अपमान किया गया, प्रभू श्री राम को काल्पनिक बताया गया, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के मंत्री और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त है। इंडी गठबंधन के वादे, बातें,और नीयत सब कुछ फेक है।मुझे भी सदन में मनोज तिवारी के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। आप सदन में जनता की पूरजोर आवाज बने, यदि हम विकास की बात करें तो आप देंखे क्षेत्र में यहां सिग्नेचर ब्रिज का काम पूरा हुआ, हर्ष विहार की ट्रांसमिशन केन्द्र की क्षमता बढाई गई, गोकलपुर में सीवर पाईप लाइन डलवाई गई, फ्लाईओवर का निर्माण हुआ, पार्कों का निर्माण कार्य हुआ, यमुना विहार में डाकघर पासपोर्ट केन्द्र खोला गया, सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, हाई मास्ट लाइटें लगवाई गई, खजूरी खास में केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ, मुकुंदपुर में मेट्रो फेस-4 का काम जारी है, तिमारपुर में 1 हजार परिवारों को बेघर होने से बचाया ओपन जिम बनवाए, यमुना रिवर फ्रंट बनाने का काम हुआ आदि।आपने, अपने जनप्रिय नेता को हमेषा अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया है मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी यहां की जनता विकसित भारत के निर्माण के लिए मनोज को भारी मतों से जीताकर अपनी भूमिका निभाएगी। इतनी तेज गर्मी में आप सभी अपना अमूल्य समय निकालकर पधारे आपका आभार।

(Visited 26 times, 1 visits today)