प्रदेश में बढती महिला उत्पीडन और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन जयपुर, 17 जुलाई 2023। प्रदेश में महिला उत्पीडन और दुष्कर्म की बढती घटनाओं के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी के नेतृत्व में महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सर्किट हाऊस में महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने प्रदेश में महिला उत्पीडन की विभिन्न जघन्य घटनाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत भी कराया। इस अवसर पर विधायक अनिता भदेल, दीप्ती किरण माहेश्वरी, चंद्रकांता मेघवाल, शोभा चौहान, कल्पना देवी, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग, प्रदेश मंत्री दीपा नाथावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा कम्बोज शर्मा और कार्यालय मंत्री सुमन मीणा मौजूद रही।
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।
(Visited 5 times, 1 visits today)