मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Listen to this article

विकास की राह में रोड़ा है कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीती से आमजन का नुकसान :- पीयूष गोयल अलवर, 10 जून 2023। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एंव लोकसभा सांसद पूनम महाजन दो दिवसीय दौरे पर अलवर आए। इस प्रवास के दौरान अलवर लोकसभा क्षेत्र में मोदी सरकार के ऐतिहासिक नौ वर्षों के कार्यकाल पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। पीयूष गोयल और सासंद पूनम महाजन ने भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, मोदी सरकार के 9 वर्षों में किए गए विकास कार्य व योजनाओं को विस्तार से बताया। जल जीवन मिशन में हर घर में नल से जल, औद्योगिक विकास, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वंदे भारत एक्सप्रेस, मजबूत विदेश नीति, सर्जिकल स्ट्राइक, आर्थिक नीतियों का जिक्र करते हुए बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें पायदान पर है। मोदी सरकार के सकारात्मक प्रयासों के बल पर अर्थव्यवस्था को तीसरे पायदान पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संपूर्ण विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती हुई कामयाबी का जिक्र किया भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी, तुष्टीकरण और विकास कार्यों को उदासीन राजस्थान की वर्तमान गहलोत सरकार को घेरा। पेपर लीक कांड से बेरोजगार अपने आप को ठगा सा महसूस करता है, राजस्थान की कांग्रेस सरकार लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही। यह सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह है। कांग्रेस की तुष्टिकरण वाली राजनीति का जिक्र करते हुए अलवर में हुई अनेक घटनाओं का जिक्र अपनी प्रेस वार्ता में किया। इसके पश्चात अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में भी भाग लिया। बैठक के बाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन पर चर्चा संपन्न हुई। शाम को अलवर के उद्योगपतियों के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

(Visited 5 times, 1 visits today)