माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँच रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क महाअभियान के अन्तर्गत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। आज राजसमंद संसदीय क्षेत्र के कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में सम्मिलित होकर लाभार्थी माता – बहनों का चुनरी ओढ़ा कर अभिनंदन किया एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाओं की जानकारियां जनता के साथ साझा की। इस अवसर पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी , जिला प्रमुख श्रीमती रतनी देवी , भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ, उप जिला प्रमुख श्रीमती सोहनी देवी, महेश प्रताप सिंह नन्दलाल सिंघवी महेश पालीवाल, प्रधान आमेट अणछी , प्रधान राजसमंद अरविंद सिंह सहित समस्त भाजपा पदाधिकारीगण, सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला परिषद् सदस्य, पंचायत समिति सदस्य व सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं हजारों की संख्या में लाभार्थी माता – बहनों ने भाग लिया।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल!
(Visited 6 times, 1 visits today)