5000 कांग्रेस के कार्यकर्ता होंगे शामिल भारत जोड़ो यात्रा दौसा राजस्थान

Listen to this article

18 दिसंबर को जयपुर के 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता दौसा में भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा पूरी तरह फेल, नहीं मिल रहा जनसमर्थन – खाचरियावास 11 दिसंबर रविवार,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर पीसीसी में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेते हुए कहा कि प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा में लाखों लोग साथ चल रहे हैं, 18 दिसंबर सुबह 6 बजे जयपुर के 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दौसा में शामिल होंगे। खाचरियावास ने कहा कि जयपुर के 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता 18 दिसंबर को पूरे दिन राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे खाचरियावास ने कहा कि लोगों में बड़ा उत्साह था कि भारत जोड़ो यात्रा राजधानी जयपुर आती लेकिन भारत जोड़ो यात्रा जयपुर नहीं आ रही है इसलिए जयपुर के हजारों कार्यकर्ता 18 दिसंबर को दौसा में शामिल होंगे।
खाचरियावास ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और नफरत की राजनीति खत्म करने के लिए राहुल गांधी आज तक की सबसे बड़ी देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है कि राजस्थान के सरदार शहर में कांग्रेस पार्टी 27 हजार से ज्यादा अंतर से जीती, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई, इससे साबित हो गया है पूरा देश भाजपा की मोदी सरकार के जनविरोधी फैसलों से बहुत नाराज दुखी और परेशान है इसलिए अब भाजपा का झूठ, फरेब और धोखा नहीं चलेगा। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी देश की आवाज बनकर सड़कों पर निकले हैं, यात्रा को मिल रहे भरपूर समर्थन से भाजपा घबराई हुई है, दूसरी तरफ भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पूरी तरह से फेल हो गई है तथा उसे जनता का कोई जनसमर्थन नहीं मिल रहा है। खाचरियावास में कहा की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व्याप्त है।
कांग्रेस प्रवक्ता मनोज मुदगल ने बताया कि आज पीसीसी में मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक गंगा देवी, अमीन कागजी, महापौर मुनेश गुर्जर, विधायक प्रत्याशी- अर्चना शर्मा, सीताराम अग्रवाल, आरआर तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Visited 13 times, 1 visits today)