महिला अत्याचार रोकने में कांग्रेस सरकार नाकाम सांसद दीया कुमारी

Listen to this article

गांधी परिवार राजस्थानी महिलाओं की बात करने में पीछे महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन भाजपा सांसदों ने संसद भवन में प्रदर्शन कर जताया रोष‌ राजसमन्द। भाजपा सांसदों ने आज संसद भवन में महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा एवं अत्याचार की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसदों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ कड़े शब्दों में लिखे संदेशों की तख्तियां हाथों में लेकर अपना रोष व्यक्त किया। राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कहा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अपराधों को रोकने में राजस्थान की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। गांधी परिवार का कोई भी सदस्य राजस्थान की महिलाओं की बात करने के लिए आगे नही आ रहा जबकि वे नारा देते हैं – ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल में हुई घटनाओं के लेकर देशभर में आमजन में रोष व्याप्त है।

(Visited 6 times, 1 visits today)